hardyal1973 — April 27, 2010 — नई दिल्ली। आमतौर पर जर, जोरू और जमीन के झगड़े को लेकर लोग पुलिस की चौखट पर जाते हैं, लेकिन राजधानी के कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां लोग पानी का टैंकर पहुंचते ही पहले पानी भरने के लिए आपस में भिड़ जाते है। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में इन दिनों लोग पानी की समस्या को लेकर रोजाना पुलिस पीसीआर को फोन कर रहे हैं।
राजधानी में सबसे ज्यादा पेयजल की किल्लत दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में है। लगभग आठ लाख जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में जल बोर्ड का टैंकर पहुंचते ही लोग पहले पानी भरने को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं और पुलिस से शिकायत करते हैं।
स्थानीय विधायक डॉ.एससीएल गुप्ता के मुताबिक क्षेत्र में रोजाना पानी से संबंधित चार-पांच शिकायतें आ रही हैं। पिछले 15 दिनों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग पुलिस को शिकायत कर चुके है। हालांकि बाद में ये झगड़े आपस में ही सुलझा लिए जाते हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीएस चहल भी इस मामले में स्पष्ट जवाब देने से इंकार करते हुए कहते हैं कि पानी की किल्लत तो पूरी दिल्ली में है।
यह समस्या केवल अनॉधिकृत कॉलोनियों में ही नहीं है, बल्कि पुनर्वास कॉलोनियां और दक्षिण दिल्ली के पॉश कॉलोनियों में भी है। पॉश कॉलोनियों में लोग मोटर चलाने को लेकर झगड़ा करते हैं, वहीं अनॉधिकृत कॉलोनियों में पानी की लाइन में खड़े लोग पहले पानी लेने को लेकर आपस एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।
Comment
"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.
You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!
Join Media Club Of India - Global Media Network...