96 फीसद सांसद चलने देते हैं सुचारू कार्यवाही
लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सांसदों के हंगामे और शोर-शराबे से निपटने वाली मीरा कुमार का आकलन है कि करीब 96 फीसद सांसद सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देना चाहते हैं। मीरा ने कहा कि हमारा आकलन है कि लगभग 96 फीसद सांसद सदन को सुचारू रूप से चलने देना चाहते हैं। यह आंकड़ा विशाल है। शेष चार प्रतिशत सांसद किसी दबाव या तनाव की वजह से सदन की सुचारू कार्यवाही में गतिरोध पैदा करते हैं।
इस खबर के मद्देनजर मेरा तो यह मानना है कि सांसदों को संसद का बहुमूल्य समय व्यर्थ करके देश की मूक जनता का मजाक नहीं बनाना चाहिए। देश की जनता के पैसों से चलने वाली संसद में नागरिकों के उद्धार के लिए भी कुछ कार्य करना चाहिए। वरना तो संसद के शेष चार फीसदी सांसदों के कारण ही संसद का बहुमूल्य समय देश की जनता के सामने देखते-देखते यू हीं स्वहां हो जाता है। क्या देश के बुद्धिजीवी नेता ही संसद में विराजते है, उनके प्रदर्शन को देख कर नहीं लगता। वहां तो बसं अधिकांश समय तूतू-मैं मैं करते नजर आते है। सांसदों पर क्या कोई कोड ऑफ कंडक्ट जैसी कार्य शैली विद्यमान है या नहीं। वे तो संसद में ऐसा आचरण करते है मानों संसद उनकी बपौती है।
"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.
You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!
Join Media Club Of India - Global Media Network...