नई दिल्ली भारतीय पुलिस सेवा के लगभग 80 अधिकारी पिछले सात साल के दौरान नौकरी छोड़कर चले गए। सेवा में असमानता, मनचाहा कैडर आवंटन न होना, नौकरी की चुनौती भरी प्रकृति, देर से प्रोन्नति और निजी क्षेत्र में आकर्षक वेतन जैसे कुछ कारणों से कई आईपीएस अधिकारियों ने कैरियर के बीच में ही नौकरी छोड़ दी।
सात पुलिस अधिकारियों ने 2007 में नौकरी छोड़ी, 2004 में 11, 2005 में आठ, 2006 में 13, 2008 में 15 और 2009 में आठ अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी। सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक और 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएल कुमावत ने कहा कि गड़बड़ी वाले क्षेत्रों में लंबे समय तक तैनाती भी आईपीएस अधिकारियों के नौकरी छोड़ने की प्रमुख वजह है।कुमावत ने कहा कि सेवा की शर्ते’ सुधारी जानी चाहिए। आईपीएस अधिकारी अपने पूरे कैरियर के दौरान ‘फील्ड’ में रहते हैं। उन्हें इसका कुछ लाभ मिलना चाहिए अन्यथा नौकरी छोड़ने की प्रवृत्ति बनी रहेगी।
गृह मंत्री पी चिदंबरम कह चुके हैं कि अधिकांश राज्य कैडरों में आईपीएस अधिकारियों की कमी को देखते हुए तय किया गया कि आईपीएस का वाषिर्क बैच आकार 130 से बढाकर डेढ सौ किया जाएगा। केन्द्र के स्तर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के 26 पदों में से 16 रिक्त हैं क्योंकि अधिकारी या तो रिटायर हो गए या उन्हें प्रमोशन मिल गया।अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए 1977 बैच के 61 आईपीएस अधिकारियों और इससे पहले के बैच को 21 नवंबर 2009 को एडीजीपी स्तर के पदों के पैनल में डाला गया। केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में जवानों के मामले में भी यही स्थिति है ।
2010 में 30 जून तक 9000 से अधिक कर्मी नौकरी छोड़कर चले गए। कुछ को घरेलू दिक्कत थी तो कुछ सुदूरवर्ती इलाकों में तैनाती से परेशान थे। सबसे अधिक 3522 जवान सीआरपीएफ छोड़कर गए। इसके बाद 3000 जवान बीएसएफ से गए। 1417 जवान सीआईएसएफ को छोड़कर गए। कुल मिलाकर छह अर्धसैनिक बलों में इस साल 30 जून तक 9036 लोग नौकरी छोड़कर गए
Comment
"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.
You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!
Join Media Club Of India - Global Media Network...