shyam jagota

गरीब बच्चों को मुफ्त नहीं पढ़ाया तो बंद होंगे निजी स्कूल कपिल सिब्बल

बैंगलुरु. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने यह स्पष्ट किया है कि निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के लिए 25 प्रतिशत कोटा अनिवार्य होगा और इसका उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान भी होगा।


कपिल सिब्बल ने कहा कि हम मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा कानून 2009 के तहत किए गए इस प्रावधान से एक इंच भी नहीं हटेंगे और इसे सख्ती से लागू करवाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि हम अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का रास्ता साफ करेंगे।


गौरतलब है कि सरकार ने इस साल एक अप्रैल 2010 को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा कानून लागू किया है जिसके तहत 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इस कानून के तहत ही निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित करने का भी प्रावधान है।


हालांकि कई निजी स्कूलों ने इस आरक्षण का विरोध किया है लेकिन एक बार इस कानून में संशोधन संसद ने पास कर दिया तो अगले तीन सालों में इस आरक्षण को लागू करना स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा।


सिब्बल ने इस बारे में कहा कि यदि निजी स्कूल इस प्रावधान का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें चलने नहीं दिया जाएगा। बिना निजी स्कूलों के सहयोग के देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना मुमकिन नहीं हो पाएगा।


सिब्बल ने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बने राष्ट्रीय आयोग को इस बाबत नजर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे और वो सुनिश्चित करेगा की इस कानून का सख्ती से पालन हो रहा है।


सिब्बल ने कहा कि सभी निजी स्कूलों को मान्यता के लिए आवेदन देना होगा जिसके न करने पर स्कूलों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि स्कूल फिर भी मान्यता नहीं लेता है तो उसपर प्रत्येक दिन के लिए दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यहीं नहीं आयोग इस कानून का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा भी शुरु करेगा ताकि कानून को न मानने वाले स्कूलों की जानकारी मिल सके।


Views: 2

Tags: http://www.bhaskar.com/article/NAT-poor-kids-will-get-their-shar

Comment

You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!

Join Media Club Of India - Global Media Network...

Mukesh Goel Comment by Mukesh Goel on September 9, 2010 at 2:24pm
Agar ek Journaliest b chae to Desh ka naksha Badal sakta h. Dunia me Crime Kyu badh rha h. IseLiye ki aaj dunai me har bacha aachi shiksha lena chata hai. but they have no money. so don't study. aaj b dunia me aise-aise insaan baithe h jo is HINDUSTAN ka naksha badal sakte h. Itna hi nhi DUNIA me kisi bhi mai ke lal ki himat nhi ke wo Hamre HINDUSTAN par aakh utha ke dekh Le. But aaj HINDUSTAN me jo kuch b ho rha h uske jimewar agar hum sarkar ko kahe to ye Galat nhi h. MUKESH GOEL, A Technical & Professional Writer & A Crime REPORTER, Editor Computer Technology.
Rahul Rai Comment by Rahul Rai on September 8, 2010 at 8:55am
hmmmmmm............ yeh hui damdar baat ...............ab kewal kamai nahi thoda samaj sewa bhi kar lo bhai

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service