साइबर सिटी के नाम से जाने जाना वाला गुडगाँव शहर के लोग अब सफ़र करेगे दिल्ली की सान मेट्रो से |
गुडगाँव के बदलते लाइफ स्टाइल ,ऊँची - ऊँची इमारते ओर तेज रफ़्तार से दोड़ती लोग की जिन्दगी ने लोगो
को यह सोचने का मोका ही नहीं दिया की गुडगाँव शहर का नाम "गुडगाँव" क्यों पड़ा |
कहा जाता है महाभारत काल में यहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने पांड्वो को शिक्षा दी थी
ओर इसी तरह गुरुओ के इस गाँव का नाम बन गया गुडगाँव
साइबर सिटी गुडगाँव अपने मॉल कल्चर, BPO और बदलते लाइफ स्टाइल के लिए तो जाना जाता ही है इस शहर का पाना एक प्राचीन इतिहास भी है | बताया जाता है की महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य ने कोरवों और पांडवों को यहाँ शिक्षा दी थी और तभी से इस शहर का नाम गुडगाँव पड़ा है | अब इस शहर की पहचान में एक अध्याय और जुड़ गया है वह है Metro ट्रेन | दिसंबर 2006 में Metro ट्रेन का काम शुरू हुआ था जो आज अपने अंतिम चरण में है | 29 जनवरी को Metro ट्रेन का ट्रायल रन लिया | ये ट्रायल रन गुडगाँव में स्थित हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच लिया | इन दोनों स्टेशन के बीच इफ्को चौक, एम. जी रोड, सिकंदरपुर, गुरु द्रोणाचार्य, अर्जन गढ़, और घिटोरनी मेट्रो स्टेशन है
गुडगाँव में मेट्रो के पांच स्टेशन बनाये गए है | हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच की कुल दूरी 7.05 किलोमीटर की है | लगभग 763 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस ट्रैक से शहर में ट्रेफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी | शहरवासियों को भी अब मेट्रो के सफ़र का इंतजार है |
मेट्रो के ट्रायल रन हारी झंडी हरियाणा के मुख्यमंत्री के आलावा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने दिखाई | ट्रायल रन के बाद उम्मीद की जा रही है की मे मई 2010 तक गुडगाँव से दिल्ली के कुतब मीनार तक का ये सुहाना सफ़र आम लोगों के लिए भी शुरू हो जायेगा |
You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!
Join Media Club Of India - Global Media Network...