कलम कभी की बिक चुकी है ........!!!!!!!!!!

कलम कभी की बिक चुकी है .......
स्याही उसकी सूख चुकी है !
सत्ता के गलियारों में
उसके कागज बिखर चुके है !
कलम कभी की ................!
शब्दों के जंजालो में
इंसानों के जज्बात्तो का
खून कभी का हो चुका है !
कलम कभी की ...............!
मदिरा के प्यालो में अब तो
कलम की स्याही धुल चुकी है
कलम कभी की .....................!
कुछ तोहफो के बदले में
तारीफों के लेख लिख कर
कलम की आजादी अब तो
जंजीरों में बंद चुकी है !
कलम कभी की ...............
सुनने में तो लगता बुरा है
लिखने में भी कष्ट है मुझको
सच्चाई पर यही है अब तो !
कलम कभी की ...................!
झुठला दे कोई जो इसको
उसके पास ही सही कलम है !
वरना इसके आगे अब तो
लिखने को कुछ रहा नहीं है !
कलम कभी की बिक चुकी है !

Views: 0

Comment

You need to be a member of Media Club Of India - Global Media Network... to add comments!

Join Media Club Of India - Global Media Network...

Comment by R. K. PANDEY "RAJ" on January 18, 2010 at 2:37pm
मंजू जी
प्रणाम

सबसे पहले आपको नव-वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं.
आपकी कविता में जितनी शुद्ध-पत्रकारिता हेतु भावनात्मकता और व्याकुलता है उतना ही पीत-पत्रकारिता (Yellow Journalism) का सत्यतापूर्ण कडुवाहट भी है........बहुत ही सुन्दर कविता है ये युक्ति-संगत तर्क और वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता के स्वास्थ को दर्शाता हुआ भी है.......

कुछ तोहफो के बदले में
तारीफों के लेख लिख कर
कलम की आजादी अब तो
जंजीरों में बंद चुकी है !
कलम कभी की ............


------- ये पंक्तियाँ पूर्ण रूप से एक कटाक्ष है पीत-पत्रकारों के प्रति और मैं आशा करता हूँ की ऐसे पत्रकार, इस कविता को पढ़ने और इसकी भावनाओं को समझने के बाद अपना ह्रदय परिवर्तन जरुर करेंगे और आदर्श-पत्रकार की भूमिका में इस समाज को शुद्ध-पत्रकारिता ही पड़ोसेंगे.

कोटिशः धन्यवाद के साथ.

आर के पाण्डेय "राज"
लखनऊ
Comment by hari gahlot on January 8, 2010 at 10:30pm
Aapkee lekhni kee jo antim 5 line hain bilkul sahee hain....baaki line jo juthla de wahi sachha patrkar hai...........

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433

 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service