धर्म और आस्था कि नगरी वाराणसी में इन दिनों आस्था के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है,जगह - जगह राम लीलाएं आयोजित कि जा रही है,संत तुलसीदास ने वर्षो पहले इसी नगरी से रामलीला का आयोजन कर जन मानस में राम के प्रति भक्ति कि भावना को जागृत किया था पर आज यह रामलीला एक मजाक बन कर रह गया है पहले लोग रामलीला देख भगवान राम के आदर्शो पर चलने का प्रयास करते थे पर आज रामलीला कि ऐसी तैसी कि जा रही है, कल देर रात वाराणसी के एक इलाके में रामलीला में राजगद्दी की लीला का आयोजन किया गया था जिसमे एक ओर भगवान राम का दरबार लगा था और भगवान राम समेत सभी स्वरूप बैठे थे तो दूसरी ओर बार डांसरों का फूहड़ नृत्य हो रहा था इसी में लीला में रामचरित मानस व् रामायण की चौपाइयां पढ़ी जा रही थी तो इसी लीला में मुन्नी बदनाम हुई और भोजपुरी के गीतों पर बार डांसरों के लटके झटके से आस्था खिलवाड़ बन कर रह गयी आयोजक इसे धर्म और आस्था के मुताबिक़ होने का दावा कर रहे थे और रामलीला के ११५ वर्ष पुरे होने की ख़ुशी जाहिर कर डांसरों के साथ भगवान राम की भक्ति को मजाक बना रख दिया और रात भर रामलीला का यह मंच गुलजार रहा,रामलीला के मंच पर ‘मुन्नी बदनाम हुई’के गाने पर जमकर ठुमके लगे घंटों फूहड़ डांस हुआ पुलिस - प्रशासन के अफसर बेखबर रहे पंचायत चुनावों की निषेधाज्ञा का जमकर उल्लंघन किया गया।
Tags: !!!!!!!!!!!!!!!!, आस्था, के, खिलवाड़, नाम, पर, मजाक, या
Permalink Reply by Sambhunath Tiadi on October 26, 2010 at 5:22am
Permalink Reply by Sambhunath Tiadi on October 28, 2010 at 9:01am "मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.