Information

aapki khabar

online media

Website: http://www.aapkikhabar.com
Location: india
Members: 11
Latest Activity: May 18

Discussion Forum

क्या ये गांधीजी के सपनों आयना है ?

Started by मुकेश भारतीय Oct 6, 2010. 0 Replies

२ अक्टूबर.. एक संकल्प समृद्ध मानवता की याद को दोहराने का दिन..क्योंकि विश्व में सर्वप्रथम हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को ही ये दृष्टि मिली कि राजनीति, अर्थ और अधिकार मानवता को चरम शिखर तक…Continue

‘Suitability’ cannot be questioned because it is in the exclusive domain of the My Lords of the Supreme Court

Started by Yogesh Saxena Sep 15, 2010. 0 Replies

The Advocates of the High Court and Supreme Court are considered to be the repository of the judicial functioning and the officer of the Hon’ble Courts. The transparency, fairness and adherence to…Continue

Tags: of, domain, exclusive, My, Lords

Comment Wall

Comment

You need to be a member of aapki khabar to add comments!

Comment by ARUN VERMA on May 18, 2012 at 11:45am

"फूट डालो और राज करो" ये अंग्रेजो की नीती थी, हम भी इसे बचपन से अपनी इतिहास की पुस्तक में पढते आ रहे है, हमारें राजनेताओ ने बहुत कुछ अंग्रेजो से सीखा है ये नीती भी सीखी है, इसिलिये तो आज भारत में हमें धर्म के नाम पर लडाया जा रहा है, दुसरें धर्म की बात न भी करे तो भी हिन्दु धर्म को ही विभिन्न जातियों प्रजातियों में बांटा जाता रहा है, आजकल बाबाओ ने नये नये धर्म बना कर अनपढ जनता को ही नही अपितु पढे लिखे सभ्य समाज को भी बेवकूफ बना डाला है। हमारी सोचने की शक्ति कहां जा रही है। अपने बच्चों को हम क्या संस्कार दे रहे है, किसी का इस तरफ ध्यान नही है।

Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 6:24pm
सांसद सरोज पाण्डेय ने लगाईं गाँव के विकास हेतु चौपाल , सुनी समस्या

दुर्ग - भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने अपने साजा विधान सभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम सेवती व ग्राम हिर्री में जनसमस्य के निवारण हेतु चौपाल का आयोजन किया जिसमे सांसद महोदय ने गरीबों एवं पीड़ितों की समस्या सुनी और समाधान जल्दी करने का आश्वासन दिया है | समस्याओं में मुख्य रूप से पीने व सिंचाई हेतु पानी की समस्या को उठाया गया साथ ही साथ सड़क, बिजली , अधूरा आंगनबाड़ी भवन निर्माण , बोरिंग खनन , मंच निर्माण , अहाता निर्माण , स्कूल , तथा अन्य समस्याओं को बताया साथ ही साथ गरीबी रेखा के सर्वे को निरस्त कर फिर से सर्वे कराये जाने की विशेष मांग की है | सांसद ने जल्द ही समस्या का निवारण जल्दी करने का आश्वासन दिया है | कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के महापौर डॉक्टर शिव कुमार तमेर के साथ प्रशांत वर्मा , पवन शर्मा , परस दुबे , नविन जैन के साथ सैकड़ो ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें |
Comment by Daljit Singh Luthra on September 14, 2010 at 4:23pm
good my self with u
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:26pm
बीजापुर विधायक और युवा आदीवासी नेता महेश गागड़ा को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय ईकाई में शामिल किया गया है । भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने महेश गागड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है । महेश गागड़ा बीजापुर जैसे घोर नक्सली इलाके से पहली बार विधायक चुनकर आए हैं । भारतीय जनता पार्टी में अपना राजनीतिक जीवन शुरु करने से पहले छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बस्तर विभाग प्रमुख, प्रदेश सह मंत्री जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं । 6 वर्षों तक अभाविप में कार्य करने के बाद 2005 में वे दंतेवाड़ा के भैरमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य चुनकर आए । जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद सलवा जुड़ुम और भाजपा की गतिविधियों में लगातार सक्रियता के चलते उन्हे 2008 में बीजापुर से विधायक चुनाव लडऩे का अवसर मिला । आदिवासियों के बीच लोकप्रियता और सरल स्वभाव के चलते महेश गागड़ा ने भारी अंतर से बीजापुर विधानसभा चुनाव जीता । सलवा जुडु़म अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेश गागड़ा की क्षमता और योग्यता को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हे संसदीय सचिव बनाया ।
युवा आदीवासी नेता महेश गागड़ा को भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों के युवा नेताओं ने खुशी जाहिर की है । महेश गागड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशवंत जैन, चंद्रशेखर सिंह बघेल, राजेन्द्र पाध्ये, अरुणधर दीवान, दिलेन्द्र कौशिल, अरुण कातोरे, सतीश लाटिया, अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रशान्त सिंह ठाकुर, भूनेश्वर तिवारी, आरिफ खान, सुनील सिंह ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा, नेतराम निषाद, पुष्पेन्द्र देवांगन, घासीदास मानिकपुरी, विवेक चौबे, आकाश शर्मा, आशीष सूरे, शशिकांत भावे ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित किया है ।
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:25pm
गुजरात में सीबीआई के दुरुपयोग के विरोध में भाजपा ने दिया धरना, मौन रहकर किया न्याय मार्च
दुर्ग । केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग के विरोध में जिला भाजपा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया और मुंह में काली पट्टी बांधकर पुराना बस स्टैंड, मोती काम्पलेक्स, जवाहर चौक, तहसील कार्यालय होकर कलेक्ट्रेट तक हाथ में केन्द्र सरकार विरोधी तख्तियां और बैनर लेकर मार्च किया । कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । ज्ञापन सौंपने से पूर्व जिला भाजपा महामंत्री चैनसुख भट्टड़ ने ज्ञापन का पाठन किया ।
धरने में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि सीबीआई का राजनीतिक उपयोग निंदनीय और घोर आपत्तिजनक कृत्य है विगत दिनों कुछ दिनों से जनप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी की सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीबीआई द्वारा यूपीए सरकार के इशारे पर अनपेक्षित कदम उठाये जा रहे हैं जबकि ये बात साफ जाहिर है कि सोहराबुद्दीन एक खूंखार अपराधी था उसके ऊपर दर्जनों ए.के. 56 व 27 हथगोले तथा कई सारे हथियार रखने के मामले थे साथ ही वह अनेक मामलों में पुलिस रिकार्ड में वान्टेड अपराधियों में शुमार था । वह शत-प्रतिशत आतंकवादी था । राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के चलते एन्काउन्टर में मारे गए सोहराबुद्दीन को मासूम मानकर गुजरात सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से कांग्रेसनीत केन्द्र सरकार हथकंडे अपना रही है ।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति शोभा सोनी ने कहा कि सीबीआई का गठन विशेष प्रकार के अपराधों की अनुसंधान के लिए किया गया है लेकिन केन्द्र की कांग्रेस सरकार विद्वेषपूर्ण तरीके से इसका राजनीतिक उपयोग करके भाजपा शासित राज्यों विशेषकर गुजरात सरकार को परेशान कर रही है । शोभा सोनी ने कहा कि इशरत जहां जिसके बारे में मुंबई हमले के सूत्रधार डेविड कोलमेन हेडली ने अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई को अपने अधिकृत बयान में कहा है कि वह (इशरत जहां) लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर आतंकी गतिविधियों में शामिल थी । शोभा सोनी ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सोहराबुद्दीन की शवयात्रा में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगे थे इस तरफ सीबीआई का ध्यान क्यों नही जाता । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आज तक अफजल गुरु को फांसी क्यों नही दी गई केन्द्र की सरकार की पहचान देशभक्तों को सजा और आतंकियों को सम्मान देेने वाली सरकार के रुप में बन चुकी है ।
जिला भाजपा अध्यक्ष जागेश्वर साहू ने कहा कि पिछले दिनों हुए सर्वे में नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री कहा गया है कांगे्रस इस उपलब्धि को पचा नही पा रही है इसलिए नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाया जा रहा है । आंकड़े बताते हैं कि गुजरात से कहीं अधिक एन्काउन्टर उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में हुए हैं लेकिन राजनीतिक दुराग्रह के कारण गुजरात को ही निशाना बनाया जा रहा है ।
विधायक मदन साहू ने कहा कि विगत 30 मार्च को संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए कठौती प्रस्ताव पर मत विभाजन के समय लालू यादव, मुलायम सिंह और मायावती का समर्थन पाने के लिए सीबीआई की धौंस दिखाकर विपक्ष के कठौती प्रस्ताव को गिराया गया जबकि पहले ये सारे नेता इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ थे । इसी प्रकार वर्तमान में गुजरात को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है जो कि सरासर अनुचित कदम है ।
विधायक विरेन्द्र साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार सीबीआई का उपयोग अपने राजनीतिक हित को साधने में कर रही है यह अच्छी परंपरा नही है यह देश के संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है ।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिव चंद्राकर व जिला मंत्री पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार सीबीआई पर दबाव डालकर अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमों को समाप्त कर रही है और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रकरणों में गलत तरीके से जांच कर भाजपा सरकारों को गिराने की साजिश कर रही है ।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय तिवारी व पूर्व जिला भाजयुमो अध्यक्ष देवेन्द्र चंदेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सीबीआई को स्वायत्ता देकर स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ काम करने देना चाहिए लेकिन केन्द्र सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीबीआई की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को दांव पर लगाकर इसकी विश्वसनीयता को समाप्त करने पर तुली हुई है।
जिला सहकारी संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू व शहर भाजयुमो अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने कहा कि सीबीआई को केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने अपनी कठपुतली बना लिया है और जब कभी राजनीतिक फायदा लेना होता है वो सीबीआई का दुरुपयोग करने से नही चूकती है भाजपा इसे बर्दाश्त नही करेगी हर स्तर पर खुलकर विरोध करेगी ।
जिला भाजयुमो प्रचार मंत्री राजेन्द्र पाध्ये ने कहा कि विगत सत्ता में आने के बाद विगत छह सालों से लगातार सीबीआई को राजनीतिक अस्त्र के रुप में केन्द्र सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है । सीबीआई के सिर्फ दो ही प्रमुख काम रह गये हैं पहला यूपीए गठबंधन के नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों को समाप्त करना व उन पर पर्दा डालना और दूसरा भाजपा शासित राज्यों को परेशान करना । राजेन्द्र पाध्ये ने बताया कि किस प्रकार 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, बोर्फोस मामले में सोनिया गांधी और क्वात्रोची, पेट्रोल पंप आबंटन मामले में कैप्टन सतीश शर्मा, विधायक खरीद मामले में अजीत जोगी के खिलाफ मामले या तो समाप्त किये गए हैं या उन्हे कमजोर किया गया है । अप्रैल में संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए कठौती प्रस्ताव को गिराने में भी सीबीआई का इस्तेमाल करके लालू प्रसाद यादव और मायावती को ब्लैकमेलिंग कर कांग्रेस द्वारा अपने पक्ष में किया गया, लालू यादव के खिलाफ चल रहे आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में सीबीआई का उच्चतम न्यायालय में दिया गया कमजोर बयान इस बात का सबूत है और वर्तमान में गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर गुजरात सरकार को सीबीआई के माध्यम से अस्थिर करने का काम किया जा रहा है ।
धरना का संचालन दुर्ग शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा ने किया । धरना में उपस्थित पार्टीजनों में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री चैनसुख भट्टड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, जिला भाजपा मंत्री पवन साहू, शारदा गुप्ता व ललिता साहू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री रामाधीन श्रमिक, महापौर शिव कुमार तमेर, विधायक मदन साहू व वीरेन्द्र साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष कांतीलाल जैन, जिला भाजयुमो प्रचार मंत्री राजेन्द्र पाध्ये, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमलाल नायक, दल्लीराजहरा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, धमधा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, बेमेतरा शहर अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, बालोद ग्रामीण अध्यक्ष पालक ठाकुर, अहिवारा अध्यक्ष लक्ष्मण क्षत्री, साजा अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, नवागढ़ अध्यक्ष टारजन साहू, साजा नगर पंचायत अध्यक्ष हरीशंकर टावरी, डौंडीलोहारा अध्यक्ष दिलीप शर्मा, बेरला अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, डौंडी अध्यक्ष सोमेश साहू, यादराम साहू, अवधेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सदस्य सविता साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, रीना साहू, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष द्रोणाचार्य ठाकुर, सुरेन्द्र मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार, जिला भाजयुमो महामंत्री प्रदीप वर्मा, जिला भाजयुमो कोषाध्यक्ष धु्रव सचदेव, व्यापारी प्रको. अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, लेखराम साहू, हर्ष तिवारी, भूपेन्दर सिंह, देवेन्द्र जायसवाल, गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, भरत पटेल, प्रमोद जैन, विनायक नातू, भूूपेन्द्र टिकरिहा, पवन देवांगन, पार्षद सुरेन्द्र बजाज, आशुतोष सिंह, रजा खोखर, मनोज शर्मा, दिनेश वर्मा, सुरेन्द्र कौशिक, नरेन्द्र बंजारे, नरेन्द्र गुप्ता, अमजद अली, अशोक कंडरा, मदन वाढ़ई, मोती साहू, काशीराम कोसरे, कमल मोहले, कृष्णा देशमुख, तीरथ यादव, अजय भट्ट, सतनाम ज्ञानी, सुरेन्द्र पाटनी, विकास सेन, जगदीश गुप्ता, निवेदिता जोशी, श्रीमति शशि रायजादा, गायत्री वर्मा, मधु शर्मा, सुलेखा सोनी, विकास शर्मा, बाबूलाल यादव, अनूप सोनी, शिव ताम्रकार, आशीष खंडेलवाल, सोबरन सिंह, संदीप जैन, सुरेन्द्र पाटनी, रामकृष्ण यादव, राकेश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, कैलाश चंद्राकर, तूमन सोनी, अमर यादव, दीपक उमरे, खूबचंद बंछोर, हिमांशु झा, अश्वनी यादव, लक्ष्मीचंद नूणीवाल, विष्णु साहू, विकास सेन, जगदीप रायजादा, कमल सोनी, राजू पटेल, शैलेष बैरागढ़े, सतीश समर्थ, उदय कश्यप, खूबचंद बंछोर, ओमप्रकाश पांडे, शरद बघेल, संतोष नंदा, डामन सिन्हा, भास्कर राव टंडन, श्याम शर्मा, पवन सोनवर्षा, रामअवतार साहू, दिव्या रुसिया, बाबूलाल यादव, जगदीश नरायणी, नरेश तेजवानी, अश्वनी चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:25pm
आने वाले समय में दुर्ग-भिलाई में नही होगी पेयजल की कोई कमी- हेमचंद यादव
दुर्ग । दुर्ग नगर निगम के वार्ड 12 शंकर नगर (पश्चिम) के आमापारा में गजानन मंदिर के समीप 5 लाख की लागत से सड़क का भूमिपूजन केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव के मुख्य आतिथ्य, महापौर शिव कुमार तमेर की अध्यक्षता और वार्ड पार्षद निलेश मड़ामे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार, अजय तिवारी, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा व जिला भाजयुमो अध्यक्ष कांतीलाल जैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केबिनेट मंत्री हेमचंद यादव व महापौर शिवकुमार तमेर ने कुदाली चलाकर व नारियल फोड़कर पांच लाख रुपये की लागत वाली सिमेंटीकृत सड़क का भूमिपूजन किया । इस दौरान आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हेमचंद यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में पिछड़ गए दुर्ग शहर के कुछ वार्ड उनकी प्राथमिकता में है पिछले दिनों उन्होने पोटिया और उरला में सड़कों का भूमिपूजन किया था और अब आमापारा में सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन से राशि स्वीकृत कराई है । इसी प्रकार शहर के बाकी इलाकों में विकास कार्य कड़ी दर कड़ी होंगे । हेमचंद यादव ने कहा कि जिस हिसाब से दुर्ग भिलाई क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा हैं और यह क्षेत्र राजधानी के निकट होने के साथ साथ एजुकेशन हब के रुप में भी जाना जाता है, इन्ही सब कारणों से आने वाले दस सालों बाद यहां पर पेयजल व खेती किसानी के लिए पानी की खपत कई गुना बढ़ जाएगी इसलिए उनका सपना है कि दुर्ग-भिलाई में आने वाले दस सालों बाद पानी की कोई कमी न हो इसी लिए उन्होने तांदुला और गंगरेल जलाशयों को जोडऩे की एक अभिनव योजना का खाका डॉ. रमन सिंह के सामने रखा जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने तत्काल अपनी सहमति दी जिसके बाद अब तांदुला और गंगरेल जैसे जलाशयों को जोडऩे की क्रांतिकारी और ऐतिहासिक योजना छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्ग जिले में लाई जा रही है जिस पर काम भी शुरु हो चुका है। इस योजना के पूरा होने के बाद एक तरफ जहां दुर्ग-भिलाई वासियों को पेयजल की कोई समस्या नही रहेगी वही दूसरी तरफ लाखों एकड़ अतिरिक्त कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा इस प्रकार यह योजना दुर्ग जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगी और यहां के कृषि उत्पादन में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर शिव कुमार तमेर ने कहा कि हेमचंद यादव की दुर्ग जिले के प्रति विकासात्मक सोच का ही परिणाम है कि वे गंगरेल और तांदुला जलाशयों को जोडऩे जैसी बहुत बड़ी योजना लेकर आए हैं । इस योजना के पूर्ण होने के बाद दुर्ग शहर पानी की चिंता से मुक्त हो जाएगा ।
वार्ड 12 शंकर नगर (पश्चिम) पार्षद नीलेश मड़ामे ने कहा कि अपने वार्ड की समस्या के निदान के लिए वे हेमचंद यादव से निरंतर संपर्क में रहते हैं उनकी मांग पर ही यहां पर ही मंत्री हेमचंद यादव ने राज्य शासन से सड़क सिमेंटीकरण के लिए राशि स्वीकृत कराई है वे समस्त वार्डवासियों की ओर से मंत्री हेमचंद यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं । कार्यक्रम का संचालन आर. एस. यादव ने किया ।
इसी दौरान नगर के प्रबुद्धजनों ने शासकीय लायबे्ररी भवन के निर्माण में हो रही देरी से मंत्री हेमचंद यादव को अवगत कराते हुए कहा कि इसकी वजह से उन्हे तथा विद्यार्थियों को कठिनाई हो रही है जिस पर मंत्री हेमचंद यादव ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से मोबाइल पर बात की जिस पर कार्यपालन अभियंता ने जवाब दिया कि डेढ़ दो माह के अंदर शासकीय लायबे्ररी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा ।
सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्डवासी सुधाकर पहाड़े, विश्वनाथ चौरे, डा. एस.के. पटेल, स्वर्णिता रामटेके, राजू मानिकपुरी, चुम्मन देवांगन, लल्ली दीवान, रुपेश दिल्लीवार, रजनीश वैष्णव, इंदौर गोंडाने, लालचंद उइके, पी.एम. डोंगरे, यशवंत खोब्रागढ़े, वामनराव घरोड़े, द्वारिका वासनिक, केशव वासनिक, प्रकाश कुलकर्णी, मानिकराम बांगड़े, बिन्दा गोंडाने, शकुंतला गजभिए, द्वारिका बांगड़े, अहिल्या पांडे, सीता चौरे, प्रफुल्ल जोशी, शालिनता चौरे आदि मौजूद थे ।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं में शहर भाजपा मंत्री सुरेन्द्र कौशिक, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रदीप वर्मा, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष धु्रव सचदेव, पार्षद आशुतोष सिंह, देवनारायण चंद्राकर, काशीराम कोसरे, नरेन्द्र गुप्ता, चंद्रशेखर चंद्राकर, वसीम कुरैशी, विवेक नेमा, विष्णु साहू, छन्नू यादव, आशीष खंडेलवाल, हिमांशु झा, जनपद सदस्य ओमेश दिल्लीवार शामिल थे ।
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:24pm
दुर्ग । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 1.68 करोड़ का लाभांश वितरण करने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भारी बरसात में दुर्ग पहुंचे । मानस भवन दुर्ग में लाभांश वितरण करने से पहले डॉ. रमन सिंह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक परिसर में लगी सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारेलाल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके बैंक परिसर में ही रुद्राक्ष और चंदन के पौधों का रोपण किया ।
बैंक परिसर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के सभी 12 विकासखंडों की 182 प्राथमिक सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधियों के बीच पहुंचे । इस दौरान जबरदस्त बरसात हो रही थी लेकिन इसके बावजूद सहकारिता से जुड़े किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे ।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा लाभांश वितरण को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 99 साल पहले मात्र 4000 रुपये डिपाजिट और 6000 रुपये की अंशपूंजी के साथ शुरु हुआ दुर्ग का सहकारी बैंक आज विशाल वृक्ष का रुप लेकर इस स्थिति में पहुंच गया है कि अपने अंशधारकों को करोड़ों रुपये लाभांश का वितरण कर रहा है यह सहकारिता के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी घटना है क्योंकि सहकारिता का मतलब डिफाल्टरों के समूह के रुप में प्रख्यात हैं लेकिन दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने इसे झुठलाया है । डॉ. रमन ने कहा कि दुर्ग जिला सहकारी बैंक अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है ऐसे में प्रीतपाल बेलचंदन से उनकी आशा है कि जिन लोगों ने सहकारिता के क्षेत्र में अपना जीवन खपाते हुए ईमानदारी के साथ काम किया और सहकारिता को इस मुकाम तक पहुंचाया है उन्हे चिन्हित करके जिला, ब्लाक और सोसायटियों में सम्मानित करने की योजना बनाएं । डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं प्रीतपाल बेलचंदन की क्षमता से वाकिफ हूं और मेरी ओर से उन्हे निर्देश है कि इस वर्ष इतना काम होना चाहिए कि अगली बार दो गुना लाभांश किसानों को मिले ।
प्रीतपाल बेलचंदन द्वारा धान खरीदी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा करने के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अगले माह खाद्य मंत्री, कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री व संबंधित विभाग के सचिवों की एक घंटे की बैठक बुलाकर धान खरीदी, मीलिंग, तौलाई, भंडारण सहित समस्त महत्वपूर्ण दिक्कतों पर चर्चा व समीक्षा करेंगे । मुख्यमंत्री ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि मेरा जन्म वास्तव में दुर्ग जिले में ही हुआ है क्योंकि उस समय कवर्धा और राजनांदगांव दोनों ही दुर्ग जिले का हिस्सा हुआ करते थे । डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्यान्न सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें हुआ करती थी लेकिन 2003 के बाद छत्तीसगढ़ में इस पर पूरी गंभीरता से काम हुआ आज छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आदर्श मानकर केन्द्र सरकार की ओर से मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने अपनी टीम यहां पर अध्ययन करने के लिए भेजी है दिल्ली वाले भी मान गए कि छत्तीसगढ़ छुपा रुस्तम है । सन् 2000 में जहां 10 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी होती थी वही विगत वर्ष 1500 सोसायटियों के माध्यम से 44 लाख मिट्रिक टन धान 4600 करोड़ का भुगतान करके खरीदा गया है।
श्री सिंह ने कहा कि आज विकास दर के मामले में केन्द्र सरकार ने माना है कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है छत्तीसगढ़ को विकास करने में अव्वल बनाने में यहां के किसानों का सबसे बड़ा योगदान है । जो साठ सालों में नही हुआ वह काम पिछले छह सालों में हुआ है, पहले यह कहा जाता था कि किसानी घाटे का सौदा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को कर्ज देने की सरल योजना लाते हुए 14 प्रतिशत पर मिलने वाले ब्याज को 3 प्रतिशत पर लाया और यह स्थिति है कि पहले पूरे छत्तीसगढ़ में जहां 125 करोड़ का कर्ज लिया जाता था आज वह 1500 करोड़ तक पहुंच गया है । इस तरह किसान कर्ज लेकर चांवल पैदा करता है और देश की खुशहाली में अपना योगदान देता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जल संसाधन मंत्री हेमचंद यादव ने कहा कि जब से बैंक में प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष के रुप में बैठें है तब से बैंक ने किसान हित में काम करने का रिकार्ड बनाया है लाभांश वितरण की जो परिपाटी प्रीतपाल बेलचंदन ने चलाई है वो आगे भी जारी रहेगी वे आशा करते हैं । सहकारिता का मतलब सब मिलजुल कर काम करें दुर्ग जिला सहकारी बैंक को मेरी ओर से हमेशा सहयोग मिलता रहा है और आगे भी भरपूर सहयोग मिलता रहेगा ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सहकारिता को संरक्षण देते हुए प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाने हेतु कम्प्यूटरीकृत करने जैसी अनेक सुविधाए प्रदान की है इसी का परिणाम है कि आज सहकारी आंदोलन तेज गति से चल रहा है । प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि पूरे देश के 371 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में दुर्ग का बैंक प्रथम 10 में अपना स्थान प्राप्त करे इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कर कमलों से बैंक के शेयर धारक छत्तीसगढ़ शासन की ओर से संयुक्त पंजीयक के. एल. धारगवे को 332200 रुपये, बैंक कर्मचारी साख समिति दुर्ग की ओर से के. के. नायक ने 102880 रुपये, चंदखुरी सेवा सहकारी समिति की ओर से सुरेश कुमार वर्मा को 79880 रुपये, पिरीद सेवा सहकारी समिति की ओर से हुकुमलाल साहू ने 97790 रुपये, डीडाभाट सेवा सहकारी समिति की ओर से मन्नूलाला टिकरिहा ने 156320 रुपये, लाटाबोड़ सेवा सहकारी समिति की ओर से भोगल सिंह ने 86500 रुपये, देवकर सेवा सहकारी समिति की ओर से गजानन वर्मा को 105020 रुपये, कंवर सेवा सहकारी समिति की ओर से छगनलाल साहू ने 109830 रुपये, बीजा सेवा सहकारी समिति की ओर से दीनबंधु ने 145140 रुपये, छिरहा सेवा सहकारी समिति की ओर से विश्वराज सिंह को 124540 रुपये, केहका सेवा सहकारी समिति की ओर से मोहनलाल सिन्हा को 108630 रुपये, नाहंदा सेवा सहकारी समिति की ओर से लखन लाल भूआर्य को 103220 रुपये, सरदा सेवा सहकारी समिति की ओर से छोटू राम साहू को 94370 रुपये, घोटिया सेवा सहकारी समिति की ओर से मिलन सिंह को 107520 रुपये, छ.ग. साख सहकारी समिति की ओर से अनूप शर्मा को 12600 रुपये लाभांश का चेक प्रदान किया गया ।
मुख्यमंत्री ने समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 100 के रुपये के प्रीमियम पर 5-5 लाख रुपये का मुआवजा मृतक स्वर्गीय रोहदू राम की उत्तराधिकारी श्रीमति दुकाली बाई, स्व. सोनिया बाई के उत्तराधिकारी जीवनलाल, स्व. तुलाराम के उत्तराधिकारी रामहिन बाई को प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. आर. साहू ने किया । कार्यक्रम का संचालन हृदेश शर्मा ने किया ।
मंचासीनों में संसदीय सचिव विजय बघेल, राज्य सहकारी विपणन संघ अध्यक्ष राधाकृष्ण गुप्ता, राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष लखनलाल साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अशोक बजाज, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक विरेन्द्र साहू, विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, अपेक्स बैंक संचालक रामकांत द्विवेदी, महापौर शिवकुमार तमेर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संध्या भारद्वाज, जिला भाजपा अध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रदेश भाजपा मंत्री पद्मा देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री चैनसुख भट्टड़, उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्षद्वय लखनलाल गुरुपंच व श्रीमति नीरा राणा व संचालकगण रामकांत द्विवेदी, प्रेमलाल साहू, तरुण कुमार साहू, हेमलाल साहू, हर्षवर्धन तिवारी, शकुन वर्मा, लतखोर ठाकुर, चंद्रिका देशमुख, इन्द्र कुमार कुर्रे, व्यासनारायण देवांगन, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू, डौंडीलोहारा मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष चेमन देशमुख, इन्द्रेश हरमुख ने किया ।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों में धमधा जनपद अध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, दुर्ग जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष द्रोणा सिंह ठाकुर, यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री रामाधीन श्रमिक, शहर भाजपा अध्यक्ष महावीर लोढ़ा, साजा भाजपा अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, दुर्ग ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष पे्रम नायक, किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रेम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र पाध्ये, लुकेश बेलचंदन, शकील अनवर, दिलीप देशमुख, डा. सुनील साहू, अवनीश सिंह, ललित वर्मा, सुरेन्द्र बजाज, अनूप गटागट, अमर सिंह यादव, पार्षद गायत्री साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार एवं हजारों की संख्या में सहकारिता से जुड़े किसान प्रतिनिधि मौजूद थे ।
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:23pm
स्पंज आयरन उद्योग संकट में
रायगढ़ - आयरन ओर के दाम में वृद्धि होने से तथा स्पंज आयरन के दामो में गिरावट आने से ये उद्योग संकट में आ गये हैं . रायगढ़ जिले में स्थापित ३० उद्योग घाटे में चल रहे हैं गौरतलब है कि उड़ीसा से कचे माल की आवक होती थी परन्तु कुछ महीनो पहले उड़ीसा सरकार और रेलवे के बीच अनबन होने की स्तिथि में उड़ीसा सरकार ने आयरन ओर की लोडिंग पर पाबन्दी लगा दी है फलस्वरूप कचे माल की आवक नहीं होने से उत्पादन क्षमता घट गयी वही स्पंज आयरन की कीमत में भी गिरावट आ गई है तथा आयरन ओर की कीमत में वृधि हो गयी है जीससे लगातार घाटा होने पर ये उद्योग बंद होने के कगार पर पहुँच गए हैं सालासर इस्पात के प्रकाश मूंदड़ा ने बताया की सरकार ने ऊँट के मुंह में जीरा डालते हुए मात्र २०० रूपए ही रां मटेरिअल में कमी की है उनका कहना है की एक तो बहूत परेशानी से कचा माल महंगे दामो में मील रहा है और स्पंज आयरन के दाम नहीं बढ़ पा रहे हैं यदि यही हाल रहा तो फक्ट्रियो पर ताले लग जायेंगे केंद्र सरकार द्वारा एन एम डी सी लिमिटेड की स्थापना की गयी है जिसका कार्य स्पंज आयरन फक्ट्रियो के साथ सामंजस्य स्थापित कर लौह अयस्क उपलब्ध कराना है छत्तीसगढ़ के बैलाडीला व दल्लीराजहरा में लौह अयस्क की खुदाई एन एम डी सी द्वारा करायी जा रही है लेकिन प्रदेश की फक्ट्रियो को इसका कोई लाभ नहीं मील पा रहा है जबकि यहा का लौह अयस्क विदेशो और दुसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है वही जिले के उद्योगपति उड़ीसा व दीगर राज्यों से महंगे दामो में लौह अयस्क खरीदने पर मजबूर है जिससे एन एम डी सी का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है रा मटेरिअल की कमी व स्पंजआयरन के घटते दामो से जिले में चल रहे तक़रीबन 70 स्पंज आयरन उद्योग बंद होने के कगार पर है जीससे वहा काम करने वाले लगभग १० हजार से भी अधिक मजदूरों के सामने भी बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो जाएगी
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:23pm
कभी आप ने सुना है की बिना भोजन के कोई जिन्दा रह सकता है वह भी पिचले २२ वर्ष से सुनने में यह जरुर अजूबा सा लगता है लेकिन छ.ग . के कोरिया जिले में एक महिला का दावा है की वह पिछले २२ सालो से केवल चाय पीकर जिन्दा है
एक ऐसी महिला जो विगत २२ वर्षो से काली चाय पीकर जिन्दा है जी हा इस महिला का उम्र ४० वर्ष है विगत २२ वर्ष पहले इस महिला ने अन्न का दाना ठुकरा कर अब यह महिला केवल दिन में एक बार की चाय पीती है वह भी सम के वक्त
इस महिला का दावा है की इसको कभी सपने में भगवन आया था तब से इस महिला को न भूक लगती और न प्यास जी हा इस महिला का नाम पिल्ली बाई है और यह कोरिया जिले के बर्दिया नमक गाव में रहती है इस महिला का शादी भी हुआ था लेकिन इसकी आदत को देख उसकी पति उसको छोड़ कर चला गया
पिल्ली बाई भगवन शिव की भक्त है
Comment by Journalist Shibu Khan on September 14, 2010 at 3:21pm
साँप का नाम सुनते ही भय से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन नागलोक के नाम से विख्यात फरसाबहार विकासखंड के घुमरा गाँव में एक नाग पिछले १० सालों से एक किसान परिवार का सदस्य बना हुआ है। किसान दंपति उसे अपनी संतान की तरह मानता है। यही नहीं सोते-जागते, खाते-पीते हर वक्त नाग उनके साथ होता है। पढ़ने व खेलने के दौरान भी बच्चे नाग को अपने साथ रखते हैं। इतना ही नहीं भाई आश्चर्य तो तब होता है जब ये सांप मजे से अंडे भी खाता

जशपुर जिले में हर साल सर्पदंश से कई जानें जातीं हैं। असबर का पुत्र रामसागर बताता है कि यह नाग उन्हें पढ़ाई करने के लिए उत्साहित करता है। पढ़ाई का समय होने पर नाग स्वयं किताबों के ऊपर बैठ जाता है। इस नाग को असबर के बच्चे अपना भाई मानते हैं। बच्चे जब भोजन करते हैं, उस वक्त भी साँप उनके साथ होता है। अगर इस वक्त साँप को भोजन न मिले, तो वह फुंकार मारता है। इतना ही नहीं यह नाग असबर या उनके बच्चों के साथ दुकान भी पहुँच जाता है। असबर ने बताया कि इस साँप से किसी को कोई खतरा नहीं है। उसके परिवार अथवा गाँव में अन्य किसी भी व्यक्ति को इस नाग ने आज तक नहीं डसा है। असबर बताता है कि दस वर्ष पूर्व इसी गाँव के एक घर में नाग साँप का बच्चा निकला था। तब उसने उसे पकड़ लिया। नाग का बच्चा उसे इतना प्यारा लगा कि वह उसे घर ले आया। तब से वह नाग को अपने परिवार के सदस्य की तरह पाल रहा है। घर के परिवेश में रहकर यह विषधर पूरी तरह से घरेलू हो गया है।
सपेरे अपनी सुरक्षा के लिए साँपों के विषैले दातों को तोड़कर उसके विष ग्रंथि को निकाल लेते हैं। विष ग्रंथि साँपों के शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। विष साँपों को भोजन पचाने के लिए आवश्यक है। एक छोटा साँप ३ और बड़ा साँप ६ माह तक बिना भोजन के जीवित रह सकता है। यही वजह है कि सपेरों के पास साँप ६-८ माह तक ही जीवित रहते हैं।

एक घंटे में जा सकती है जान
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन ने बताया कि नाग साँप का जहर बेहद खतरनाक होता है। इसके डसने पर यदि पीड़ित को उपचार नहीं मिले, तो महज एक घंटे के भीतर मरीज की जान जा सकती है।
नागलोक क्षेत्र में पिछले २५ सालों से साँपों पर शोध कर रहे डॉ. अजय शर्मा के अनुसार नाग की प्रवृत्ति शांत होती है। यह साँप इंसानों के अच्छे व्यवहार पर आकर्षित होता है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचाता। छेड़छाड़ करने पर या उसे खतरा महसूस होने पर ही उसका व्यवहार आक्रामक होता है। नागलोक में नाग की चार प्रजातियाँ मौजूद हैं। असबर के परिवार ने जहरीले साँप के प्रति संवेदनशील होकर उसे परिवार का सदस्य बनाया है, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि साँपों का संरक्षण जरूरी है
 

Members (11)

 
 
 

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433

 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service