"OBO लाइव महा इवेंट" (प्रारंभ ०१.११.१० से १०.११.१० तक)

प्रिय दोस्तो, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी के स्नेह के लिए सदा अभारी
है | पिछले दिनों "OBO लाइव ऑनलाइन तरही मुशायरों" को मिली अपार सफलता से
हम सब अभिभूत हैं | परन्तु हमने देखा कि हमारे कई दोस्त ग़ज़ल के अलावा भी
बहुत कुछ लिखते हैं | ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्यकारों का एक प्रसिद्ध मंच है
तथा यहाँ हर विधा के फनकार विराजमान हैं, तो हमने सोचा क्यूँ न एक इवेंट
आयोजित किया जाए, जिसमें सभी मित्र गण अपनी अपनी विधा में अपने अपने हिसाब
से शिरकत कर सकें!

तो दोस्तों, प्रस्तुत है ओपन बुक्स ऑनलाइन का एक और धमाका


इस महा इवेंट की ख़ासियत यह है कि दिए गये विषय को लक्ष्य करते हुए आप सभी को अपनी अपनी रचनाएँ पोस्ट करनी हैं | वो रचना ग़ज़ल, गीत, कविता, छंद,
मुक्तक, लघुकथा, पद, रसिया, व्यंग्य या कुछ और भी हो सकती है | सभी से
निवेदन है की सर्व ज्ञात अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी अपनी कला से दूसरों को
रु-ब-रु होने का मौका दें |

इस बार के "OBO लाइव महा इवेंट" का विषय है "दीपावली"

ये इवेंट शुरू होगा दिनांक ०१.११.२०१० को और समाप्त होगा १०.११.२०१० को,
रोचकता को बनाये रखने हेतु  फिलहाल Reply Box को
बंद कर दिया गया है तथा इसे दिनांक ०१.११.२०१० को खोल दिया जायेगा, जिससे सभी फनकार सीधे अपनी
रचना को पोस्ट कर सकेंगे |

आप सभी सम्मानित फनकार इस महा इवेंट मे सादर आमंत्रित है,जो फनकार अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य नहीं हैं
तो अनुरोध है कि www.openbooksonline.com पर Login होकर Sign Up कर ले तथा "OBO लाइव महा इवेंट" मे शिरकत करें | आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |

आप सबका
नविन सी. चतुर्वेदी

Views: 2

Reply to This

Replies to This Discussion

"OBO लाइव महा इवेंट" का प्रथम दिन ही धमाकेदार रहा जहाँ १००+ रचना/टिप्पणी आई, आज दूसरा दिन है और सुबह से ही रचनाओं के आने का क्रम जारी है |
एक बानगी


विधि का विधान
सबने कोसा तुझे
तू अँधेरा बन
सब की आँखों में खटका |

और दीया
सबके माथे पर चढ
इतराया |

तू अँधेरा था
युगों से
तेरा प्यार
पर्त दर पर्त
अंधेरो की गुमनामी में
बदनामी की गलियों में
अदृश्य
मौन
चलता रहा |

पर उस
निर्विकार
निस्वार्थ
प्रेम की
तू प्रेरणा भी न बन पाया ,
क्यूंकि तुने कब चाहा
नाम, सम्मान अपना,
तू बस बदनाम और बदनाम रहा |
तू कालिख बन
दुनिया को डराता रहा..
और दीये की महत्ता को जताता रहा|

ये तेरा प्रयास था ..
दीये के अस्तित्व को लाना था |
दुनिया की निगाहों में
दीये का नाम पाना था |

और जब दीये को सबने जाना
तू मौन चुपचाप
हट गया
दीये के नाम के लिए
दर्द अपना पी कर
परित्याग कर अपनी सत्ता
उसकी रौशनी को थमा दी |

भले ही
तेरा बलिदान
छुपा हो सबसे
दुखी न हो,
अफ़सोस न कर |

दीये ने भी कब
ठुकराया है तुझे |
अप्रत्यक्ष ही सही
अपनाया है तुझे |

दीपक ने भी
ठानी है दिल में
कि जब तक
रौशनी रहेगी
संग मेरे ,
रहेगा
संग
दीपक-तले अँधेरा |
डॉ. नूतन गैरोला

और भी बहुत सारी रचनायें http://openbooksonline.com/forum/topics/obo-1
कुंडली सम्राट आदरणीय डॉ कपिल कुमार की कुण्डलियाँ पढ़े "OBO लाइव महा इवेंट" अंक-१
ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार दीपावली के उपलक्ष मे "OBO लाइव महा इवेंट" अंक-१ का आयोजन किया है जो पिछले १ नवम्बर से चल रहा है और १० नवम्बर तक चलेगा | इस "महा इवेंट" की लोकप्रियता का यह आलम है की अभी तक लगभग १०० रचनाओं के सहित ५४४ Reply आये है, जबकि आज आयोजन का ५ वा दिन है | साहित्य के विभिन्न विधावों मे रचनायें पोस्ट हो रही है जिसमे कई विलुप्तता के कगार पर पहुची विधायें भी है |

आज ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार को ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा जब आदरणीय डॉ. कपिल कुमार ने अपनी रचना इस महा इवेंट मे प्रकाशन हेतु भेजी | जैसा कि आप सभी जानते है कि कुंडलियों के लिए हाथरस का नाम जग विख्यात रहा है | भला काका हाथरसी का नाम किस को नहीं पता | उसी हाथरस ने एक और महारथी को जन्म दिया जो आजकल मुंबई
में निवास करते हैं |

मंच और साहित्य दोनो में दखल रखने वाले, दो संस्थाओं से 'कुंडली सम्राट' का
खिताब पाने वाले, 'कहें कपिल कविराय' के रचयिता डा. कपिल कुमार ने अपनी ३
कुंडलिया भेजी हैं आशीर्वाद स्वरूप इस आयोजन के लिए | ओबिओ परिवार उन का सदा
सदा आभारी रहेगा |

एक बानगी .....
पूजा करने के लिये, बैठे खाली हाथ|
अपनापन भी चल दिया, आज छोड़ कर साथ||
आज छोड़ कर साथ, गये सब रिश्ते-नाते|
हुए सितारे मंद, चाँद पर दाग लगाते|
कहें 'कपिल' कविराय ढूँढ कर घर भी दूजा|
चली लक्ष्मी गयी, करे महँगाई पूजा||

दीपावली के इस पावन पर्व पर डा. कपिल कुमार की यह भेंट हमें सदा स्मरणीय रहेगी| ईश्वर उन्हें दीर्घायु दें, और वे हमें इसी तरह अपने साहित्य की
सरिता में गोते लगवाते रहें |

श्री कुमार की और भी कुण्डलियाँ नीचे दिये लिंक पर देखी जा सकती है,
http://www.openbooksonline.com/forum/topics/obo-1?x=1&id=517023...

"OBO लाइव महा इवेंट" अंक-१ का आप भी आनंद ले, कृपया नीचे दिये लिंक को क्लिक करे |
http://www.openbooksonline.com/forum/topics/obo-1

दीपावली की शुभकामनाओं के साथ
आपका
गनेश जी "बागी"
संस्थापक
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम

Reply to Discussion

RSS

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433

 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service