संघ मुख्यालय पर पैनी नजर
महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अयोध्या मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के सितंबर के दूसरे सप्ताह में आने वाले निर्णय के मद्देनजर संघ मुख्यालय की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री आरआर पाटिल ने विगत दिनों प्रदेश पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर गणेशोत्सव, ईद के साथ राम जन्मभूमि के संबंध में के आने वाले फैसले पर भी चर्चा की। सूत्रों की मानें तो गृहमंत्रालय ने नागपुर के पुलिस आयुक्त को संघ मुख्यालय पर पैनी नजर रखने और संघ मुख्यालय में होने वाली गतिविधियों पर रिपोर्ट मुम्बई भेजने को कहा है। नागपुर पुलिस आयुक्त अंकुश धनविजय ने संघ मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मेरा यह कहना है कि क्या आतंकवाद केवल भगवा आतंकवाद ही फैला रहा है, शेष आतंकी संगठन क्यों क्या शराफत की चादर औढ़े है, जो उन पर कोई शक-शुबा नहीं किया जाता है। क्या कट्टरता केवल हिंदुओं में ही भरी है, बाकि धर्म क्या धर्म निरपेक्ष है। यदि मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो आखिर कहा बनेगा। भगवान राम तो हिंदूओं के दिलों में वास करते है। क्यों उन्हें वहां से कोई मिटा सकेगा।
Tags:
"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.