यूएनआई का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पदार्पण

यूएनआई का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पदार्पण
'यूएनआई टेलीविजन' का आज उदघाटन : रोजाना 40 आडियो-वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने की तैयारी : देश की प्रमुख संवाद समिति 'यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया' (यूएनआई) एक नई मंजिल तय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कदम रखने जा रही है। सन 1961 में शुरू हुई यह संवाद समिति आज से 'यूएनआई टेलीविजन' नाम से एक नई सेवा शुरू कर रही है जिसका उदघाटन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। इस मौके पर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की नामी-गिरानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। देश-विदेश में फैले अपने विशाल नेटवर्क और मंजे हुए पत्रकारों की बदौलत यूएनआई की यह नवीनतम सेवा टेलीविजन चैनलों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को ताजे समाचारों एवं विश्लेषणों की आडियो वीडियो क्लिपिंग उपलब्ध करायेगी। इस सेवा के जरिये टेलीविजन चैनलों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सही एवं संतुलित खबरों की कमी दूर होगी।

यूएनआई के महाप्रबंधक एवं प्रधान संपादक अरुण कुमार भंडारी ने यूएनआई टेलीविजन के उदघाटन की पूर्व संध्या पर आज कहा- 'राष्ट्रीय हितों की कसौटी पर खरा उतरने वाली कवरेज के जरिये यूएनआई जिम्मेदार पत्रकारिता की सर्वोच्च परम्परा एवं आदर्शों को कायम रखेगी। हमारा उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं है बल्कि देश की संस्कृति विविधता एवं उसकी संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है।'

देश में एजेंसी पत्रकारिता के क्षेत्र में एकाधिकार को समाप्त करने और स्वस्थ प्रतिद्वंदिता के साथ पक्षपात रहित समाचार कवरेज के पांच दशकों के इतिहास को कायम रखने वाली यूएनआई ने 9, रफी मार्ग स्थित मुख्यालय में आज शाम छह बजे नई टेलीविजन सेवा का उदघाटन होगा। देश और विदेश में फैले अपने नेटवर्क के बूते पर 'यूएनआई टीवी' इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विभिन्न घटनाओं का अचूक और त्वरित कवरेज आधुनिक स्टूडियो और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए मुहैया कराएगा और इसके जरिए प्रतिदिन 40 वीडियो और आडियो क्लिप सभी प्रमुख राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर करते हुए उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें अंतर्राष्ट्रीय खबरों से जुड़े पैकेज के अलावा, कारोबार, खेल, मनोरंजन और स्टाक मार्केट आदि से जुड़े समाचार भी शामिल होंगे। यूएनआई टेलीविजन के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों से सकारात्मक फीचर रिपोर्टों की विशेष श्रृंखला भी आरंभ की जाएगी। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी और निजी क्षेत्रों में होने वाली विकास गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को प्रमुखता देना है।

श्री भंडारी ने कहा कि हमारा जोर दूरदराज के उपेक्षित ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाकों पर होगी, जिनकी दुनिया से जुड़े समाचार खास खबरें जनरुचि के समाचार और विशेष समाचार अभी तक समाचार चैनलों के दरवाजे पर दस्तक नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी और कठिनाई के इस दौर में 'यूएनआई टीवी' की यह सेवा टेलीविजन न्यूज चैनलों के लिए आर्थिक बचत का एक बड़ा जरिया साबित होगी क्योंकि वर्तमान में दूर दराज के इलाकों तक अपना नेटवर्क कायम रखना उनके लिए काफी खर्चीला सौदा साबित होता है।

गौरतलब है कि यूएनआई वर्तमान में एक हजार से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है और दुनिया के प्रमुख शहरों में उसके प्रतिनिधि हैं। यूएनआई का विदेशी न्यूज एजेंसियों के साथ खबरों के आदान प्रदान का समझौता है और इसकी सेवाएं अंग्रेजी और उर्दू में हैं। इसकी दो वेबसाइटों को पूरी दुनिया में आम व्यक्ति के साथ-साथ नीति निर्धारकों द्वारा भी देखा जाता है। एजेंसी की ग्राफिक्स और फोटो सेवा भी है। यूएनआई ने छोटे और मझोले समाचार पत्रों के लिए यूएनआई.नेट सेवा आरंभ की है और वित्तीय तथा संदर्भ, बैकग्राउंडर सेवा को नए कलेवर में पेश किया है।

Views: 3

Reply to This

Replies to This Discussion

bahut achhi news hai !! umeed karta hu ki UNI TV TRP ke chakkar me nahi padega aur sachhai ko hi samne layega !!
Well, great to hear about UNI Tv but lot of electronic channels are coming. I dont know but its like a "heavy rush" in electronic media. every day there is new channel, lets c who will succeedd? Anyways, All the best and hopefully, it will show an impact on viewers.

Kuldeep kumar shrivastava said:
bahut achhi news hai !! umeed karta hu ki UNI TV TRP ke chakkar me nahi padega aur sachhai ko hi samne layega !!
hame bahot khushi hogi
desh ka no 1 ka channel banega
Bahut badiya kadam hai lekin ish chamak dhamak se door rehkar samaj ke sahi aine ko lane ka prayash karen to UNI TV ek samaj ka sahi margdarshak kehlayega................Thnks
UNI ne electronic me kadam rakha yeha Garva ki baat....... Print media Asali saathi bane jaise lag ta hai....... Bhadai hi Bhadai...
sir congre.......
bahot achi baat hai ....
hello bhai

how r u?

bahut bahut shubkamnaiye
apko aur poore uni team ko


sudhanshu
Good effect... for futer........tanaks sunil chauhan

SUDHANSHU PURI said:
hello bhai

how r u?

bahut bahut shubkamnaiye
apko aur poore uni team ko


sudhanshu
Congrats to the team of UNI.
I hope UNI TV will become the best news agency in the coming years.
Best wishes for success of UNI TV
UNI ne electronic me kadam rakha yeha hum sab ke liye Garva ki baat.......
aapka news maine biharikhabar me dal diya hai.

Reply to Discussion

RSS

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433

 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service