भारत वर्ष में छोटे-छोटे पृथक राज्यों की मांग कर रहे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने मिलकर नेशनल फेडरेशन बनाया जिसका नाम नेशनल फेडरेशन फॉर न्यू स्टेट्स रखा गया. हाल ही में दिल्ली के कन्च्यूशनल क्लब में इसी संस्था के बैनर तले आन्ध्र प्रदेश से तेलंगाना, बंगाल से गोरखा, महाराष्ट्र से विदर्व व उत्तर प्रदेश से बुंदेलखंड, ब्रज प्रदेश (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), अवध और पूर्वांचल के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर अपने -अपने पृथक राज्यों की मांग को लेकर अपनी-अपनी आवाज बुलंद की जिसमें तेलंगाना से पी निरुप रेड्डी, गोरखा से मनीष गतांक व श्रीमती दिल कुमारी भंडारी (पूर्व सांसद ) ,विदर्व से अनिल जी (विधायक) , बुंदेलखंड से राजा बुंदेला , ब्रज प्रदेश से डा०. के .एस.राना , दुर्ग विजय सिंह भैया , अशोक शर्मा , अवध से मार्कंडेय प्रसाद सिंह और पूर्वांचल से डा०.संजयन त्रिपाठी, अशोक चौबे, मनोज भावुक व कुलदीप श्रीवास्तव के प्रतिनिधित्व में सैकड़ों बुद्धिजीवियों , समाजसेवियों , साहित्यकारों , कलाकारों व पत्रकारों ने शिरकत किया और अपने- अपने विचार रखे.
Permalink Reply by S.S.DOGRA on December 13, 2011 at 10:55pm It's good information. Thank you Kuldeep ji. With regards. S.S.Dogra
Permalink Reply by Prabhakar Pandey on December 14, 2011 at 10:54am बढ़िया समाचार। लगे रहिए।
मुझे भी लगता है कि अगर प्रदेशों का विभाजन करना है तो विकास के नाम पर होना चाहिए न कि राजनीति और ओटबैंक के लिए।
अच्छा प्रयास।
Permalink Reply by Santosh Kumar Singh on December 14, 2011 at 11:17am I also support this campaign !
Permalink Reply by GOPI KANTA GHOSH on December 14, 2011 at 4:43pm Thanks...good information
Permalink Reply by HanvantSingh Rajpurohit on December 14, 2011 at 9:54pm बांटो-बांटो भारत को टुकड़ों में बांट दो.
अलगाववादी विचार वाले लोगों को जब कोई काश्मिर अलग करने कि बात करता है तो क्यों दर्द होता है ?
क्यों रोते हो पाकिस्तान और बांग्लादेस के भारत से पृथक हो जाने पर ?
इसी तरह बांटते रहो और मजे लेते रहो.
"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.