
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी 'मृदुल' अभी से ही २०१४ के चुनाव की तैयारी में पूरी तरह कमर कास लग गए हैं. वो २०१४ के चुनाव वेस्ट दिल्ली से लड़ने की तैयारी में है और तो और वो इस बार महाबल मिश्र को चुनाव में जोरदार तरीके से हराने लिए वेस्ट डेल्ही से ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की सोच रहे है... इस बात की चर्चा आजकल जोरो पर हो रही हैं. जिसके कारण दिल्ली में पूर्वांचल की राजनीती गर्म हो गई है खासकर द्वारका में, हर जगह इसी बात की चर्चा लोग-बाग़ कर रहे है.
२०१४ के चुनाव में लगभग ३ साल है पर मनोज तिवारी अपनी जीत पक्की करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किये. साथी ही द्वारका सहित गोला डेयरी, श्याम विहार, उतम नगर, हतशाल और नाशिरपुर से २५ लोगो की कोर टीम बनाई है और इन सब इलाको को ध्यान में रखकर मनोज तिवारी का भोजपुरी गीत-संगीत का प्रोग्राम बनाया जा रहा है. इधर पर्व तैयारो का मौसम भी चल है इन् सब को भुनाते हुए मनोज तिवारी इस एक महीने में ६ प्रोग्रामे वेस्ट डेल्ही और आस-पास इलाके में करने जा रहे है... इन सभी प्रोग्रामो में बीजेपी के बड़े नेताओ की शामिल होने की सम्भावना है और कुछ प्रोग्राम में शामिल भी हुए, जिसमे शाहनवाज़ हुसैन जैसे वरिष्ठ नेता का नामे सबसे उपर है. छट पूजा के दुसरे दीन वो नॉएडा में एक बड़ा शो करने जा रहे जिसमे बीजेपी के अक्षयक नितिन गडकरी की मुख्य अथिथि के रूप में शामिल होने की पूरी सम्भावना हैं और हो सकता है की उसी दीन नितिन गडकरी मनोज तिवारी को बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दे....
मनोज तिवारी के २०१४ के चुनाव मास्टर प्लान के तहत वो दसहरा, दिवाली, छट, होली सहित सभी पर्व-तैयारो पर्व में वो द्वारका के अपने घर में रहेंगे और आपना प्रोग्राम देने के साथ लोगो से साथ सम्पर्क स्थापित करेंगे .... और उनकी समश्याओ को सुनेंगे और MCD के सहयोग से निराकरण भी करेंगे. क्योकि दिल्ली के MCD पर बीजेपी का राज है जिसके चलते मनोज तिवारी बड़ी आसानी से लोगो कि आम जीवन कि सम्श्याओ का निराकरण करा पाएंगे ..... और लोगो से वादा करेंगे कि अगर आप लोग २०१४ के चुनाव में विजयी बनाते है तो आपकी सारी सम्श्याओ का समाधान अविलम्ब करूँगा..... और आपके विकाश के लिए कम करूँगा....जैसे वादे करेंगे......
अगर ये बात सच है और मनोज तिवारी २०१४ के चुनाव वेस्ट दिल्ली से लड़ते है तो वर्तमान संसद महाबल मिश्र के लिए ये खतरे कि घंटी हैं. और मनोज तिवारी का जीतना पक्का माना जाना चाइए. क्योकि :
१. वेस्ट डेल्ही में पूर्वांचल और भोजपुरी वासी कि जनसख्या काफी है... और भोजपुरिया महाबल मिश्र से नाराज़ भी चल रहे है....
२. मनोज तिवारी भोजपुरियन / गैर भोजपुरियन में काफी पसंद किये जाते है.
३. बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के अभियान से जुड़कर और उनका समर्थन कर, मनोज तिवारी ने अपनी साफ-सुथरी इमेज बना लिए है...
४. बाबा राम देव के अभियान को जिस तरह कांग्रेसी सरकार ने कुचरा है और अन्ना के टीम के साथ जिस तरह व्यहार किया गया हैं और अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के बाद जो जन सैलाब उमड़ा वो कांग्रेस के अगेंस्ट जा रहा है, ये सारी बाते मनोज तिवारी को सहयोग करेंगे....
५. दिल्ली के मुख्या मंत्री शीला दीक्षित का नाम सी डब्लू वेल्थ खेल घोटाला में उछला, इससे भी दिल्ल्ही में कांग्रेस कमजोर हो रही है ...
एक बात साफ़ है कि वेस्ट डेल्ही से मनोज तिवारी चुनाव लड़ने के लिए जिसने भी सलाह दी है वो वेस्ट डेल्ही को बहुत अच्छी तरह से जनता हैं और अच्छा रिसर्च किया है. ......... जय भोजपुरी ..
...... कुलदीप श्रीवास्तव
Tags: ..., की, के, को, चुनाव, टक्कर, तिवारी, तैयारी, देंगे, मनोज, More…महाबल, में, लगे, २०१४
-
▶ Reply to This