परम आदरणीय देश के हुक्मरानों ,विश्व के सबसे उत्तम प्राचीन भारतीयता के मालिकानों
आपसे सदर विनती हे की आज जिस थोक के भाव मैं परम आदरणीयगन अन्दर बाहर जा और आ रहे हैं (यानि जेलों मैं )
क्या आपने कभी सोचा हे की इन लोगों की वजह से जेलों मैं टुसें रह रहे केदियों की कितनी दुर्दशा हो रही हे ,बेचारों को ना तो ठीक से जगह मिल पा रही हे ना ही ठीक से खाना और ना ही जेल प्रशासन का उन पर कोई ध्यान हे वो तो इन परम उच्च लोगों के साथ फोटो खिचाने और उनकी बेहतरीन जल पान सेवा मैं लगा हुआ हे ,इन लोगों की वजह से हर आम कैदी अपने आपको अनाथ मानने लगा हे जो इस लोकतान्त्रिक देश की सेहत के लिए कतई माकूल नहीं हे |
हम इस वक़्त तेजी से इक्कीसवीं सदी से भी आगे बढ़ रहें हैं ,और आज़ादी तरेसठ वर्षों के अन्दर इन अति महत्वपूर्ण परम उच्चों के लिए कोई अलग से शानदार वातानुकूलित जेल का निर्माण भी नहीं कर पाए ( अब क्या इनके लिए भी अन्ना जी को अनशन पर बेठना होगा ) बड़ी ही शर्मनाक अवस्था हे दुनिया के इतने बड़े लोकतंत्र की |
मेरा देश के इन हुकमरानों से सविनय निवेदन हे (सबसे पहले तो वे लोग इसे अन्यथा बिलकुल न लें ,क्यूंकि अब तो बोलने और लिखने मैं भी दर लगने लगा हे ) न जाने कब अचानक तीन लोग न जाने किस सेना के हों और लात टूसों से मेरी भी मरम्मत कर जाएँ ,और आप लोग खीं खीं कर सेना -सेना खेलने लग एक दुसरे के उप्पर पिल पड़ें |
इस लिए करबद्ध निवेदन हे की अगर इस वक़्त सरकार बचाने के फेर मैं या घोटालों की वजह से पैसे नहीं होने की वजह से वातानुकूलित जेल बना पाना संभव न हो तो सरकार हर जगह मोजूद फाइवस्टार होटल किराये से लेकर उन्हें इन परम उच्च लोगों की वेवस्था कर सकती हे वहां रहने से ये परम उच्च लोग अस्पताल भी नहीं जायेंगे और सरकार पर अनाव्यब्षक खर्च भी नहीं पड़ेगा और ना ही डाक्टरों की टीम की जरुरत और इन लोगों को वहां एसी से लेकर देसी तक की जरुरत का हर सामान (शराब ,कबाब ,और शबाब )जिसके के ये लोग लतियल हो चुके हैं ,इन्हें बिना रोक टोक उपलब्ध रहेगा ,और ये फिर कभी जमानत का सोचेंगे भी नहीं इनके इस तरह से हमेशा वहीँ बने रहने की कोशिश से न केवल सरकार बल्कि आम जनता भी सुखी रहेगी ... तो फिर कब से ये सुविधा शुरू करवा रही हे हमारी बेचारी (भाजपा की मारी ) सरकार ? शुभ शुभ भवन्तु सर्वत्र ; (हमारी सरकार सदन के अंदर भी सदन के बाहर भी )
Tags:
Permalink Reply by M.DURGA PRASAD on October 16, 2011 at 8:50pm "मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************
For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com
23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433


© 2012 Created by Abijita Sinha.