हंगाम है क्यों बरपा जो प्रिया दत्त और सलमा अंसारी ने सच कह दी है.....


दो बातें एक साथ मन को मथ रही है। पहली यह की सांसद प्रिया दत्त ने कहा कि वेश्याओं को लाइसेंस मिलना चाहिए और दूसरी यह कि उप राष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा कि बेटियों को मार दिया जाना चाहिए। दोनों बातों को लेकर मीडिया से चौपालों तक हंगामा मचा हुआ है। बहसें हो रही है।

पहली बात पर पहले आतें है। सबसे पहले मैं यह कह दूं कि मैं प्रिया  दत्त के साथ खड़ा हूं। इसलिए नहीं कि इस तरह के विचार को कुछ लोग सराहेगें और कुछ कॉमेंट मिल जाएगें, बल्कि  इसलिए की मेरे विचार से ऐसा किया जाना मानवता के लिहाज से सही होगा। कभी वेश्याओं से पाला तो नहीं पड़ा है पर बचपन से गांव के बरातियों में वेश्याओं का ‘‘नाच का नाच’’ देखा है और मैं शरीफ बनने के लिए यह नहीं कह रहा कि कभी वेश्याओं का नाचना मुझे अच्छा नहीं लगता। मैं बचपन से ही  इससे बचता रहा हूं। अभी मैं ऐसा ही कुछ झेला है। कथित समाज के प्रतिष्ठित माने जाने वाले एक सज्जन के घर बच्चे के जन्मोत्सव के अवसर पर रंडी की नाच की व्यवस्था की गई थी। माफ किजिएगा, यहां लोग इसी नाम से नाचनेवालियों को संबोधित करतें है। जनाब की तीन पीढ़ी एक साथ रंडी की नाच देखने कम और उसकी ओढ़नी खींचने, छाती दबाने और चुम्मा लेने में एक साथ मशगूल थे। मैं भी आमंत्रित था और भोजन करने के बाद जबरन मुझे भी नाच देखने के लिए रोका गया। बहुत आग्रह-अनुग्रह करके और मैं वहां से जाने का हिम्मत नहीं जुटा सका। नाच प्रारंभ हुआ दस मिनट रूकने के बाद मैं वहां नहीं रूक सक, मेजवान भागे भागे आए तब मैं तपाक से बोला कि मैं यह नहीं देख सकता, मेरे आखों में आंसू भर आए थे। पता नहीं क्यों मैं हमेशा से यह सब देखता हू और भावुक हो जाता हूं।

मेरे मन में जो विचार उस समय आते है वह यह होती है की यह भी किसी की बेटी होगी। किसी की बहन-बीबी होगी।

सवाल यह है कि जिस कथित सभ्य समाज में एक साथ तीन पीढ़ी वेश्याओं का आनन्द लेने से गुरेज नहीं करती वहां यदि वेश्याओं को मान्यता दे दी जाय तो समाज में कौन सी सडा़ंध हो जाएगी। यह समाज तो पहले से ही सड़ा हुआ है। हां एक बात है कि सड़न को छुपा कर रखा जाता है। बाहर नहीं आना चाहिए। सब कुछ बढ़िया। हमलोग वेश्याओं का मजा तो लेना चाहते है पर खुल कर नहीं। सेक्स की इसी पर्दादारी ने हमारे समाज को गंदा किया है।

दूसरी बात यह कि जो सलमा अंसारी ने कही। बेटियों को मार दिया जाना चाहिए। सलमा अंसारी ने कहा तो हंगामा हो गया पर गांव में किसी गरीब के घर जा कर देखिए, उसकी मां रोज कहती है, मर क्यांे नहीं जाती मंुहझौसी, लड़का खोजने में जिंदगी बर्बाद हो रही है। और यह क्यों। मार ही दी जा रही बेटी। छोटे से मेरे शहर मे रोज आधा दर्जन गर्भपात हो रही है कन्या भ्रुण हत्या का। क्यों हो रहा है ऐसा। बेटी क्यों मर रही है। हमही तो हैं गुणहगार। कहीं दहेज, कहीं बलात्कार, कहीं प्रताड़ना। पर सबकुछ ठीक है, सच कोई नहीं कहे। सभी चिल्लातें है पर बिना दहेज अपने बेटे की शादी करने आगे नहीं आते। विचित्र है अपना समाज भी। कभी जना हुआ था हरिद्वार के शांतिकंज आश्रम में। वहां जो लोग सन्यासी बने हुए है उनकी बात बता रहा है। शान से कह रहें है। बेटे की शादी कर दी है। शांति कुंज में तो दहेज लेना पाप है पर किसी को जानने नहीं दिया। सात लाख नकद और गाड़ी मिली।

दरअसल मैं कहूं तो यह कि यह समाज नामक कोई संस्थान है ही नहीं। यह महज बडे लोगों के द्वारा नाम दिया गया एक शब्द मात्र है जिसमें उंचे लोगों के लिए सभी माफ होता है और गरीब पर नियम लागू।

यह तो घोर पाप है अंदर कुछ बाहर कुछ.... अरे एक बार तो सच को स्वीकार कर लो..... कुछ तो सुधरेगा। एक बात तो सोंचनी ही होगी कि हजारों सालों से जिस समाज को हमारे पुर्वज और कथित धर्मगुरू सुधारने की प्रयास कर रहें है वह समाज सुधरने की जगह बिगड़ क्यों रहा है। क्या कमी है सोंचना तो होगा।

Views: 13

Reply to This

Replies to This Discussion

mr Arun Seth Jai Hind,

 

aapki bhavnayen sahi hain par ladkiyon ko paida hote hi jehar dena thik nahi hai sir hum to mamuli log hain par salma anasri madam to mamuli nahi hain bade logon ke shabdon ka aam janta par bohat asar hota hai agar sirf itna hi keh deti ki "sarkar vaisya vriti ko manjuri na de apitu is vyavsay vriti  se judi mahilaon ko kuch or rojgaar de kya pata baat ban jaye .kise manjur nahi hoga izzat ki jindgi jina ?aise hi vo  taaumre  badnaam hue  kyun firte hain koi na koi to vajeh hogi?"to shayad hindustaan ki tamam mahilaon ko ye jyada pasand ati unki statement pehle hi is desh ne mahilaon par atyachaar karne me koi kasar nahi chodi hai jo ye bade bade logon ke ye shabd aag me ghi ka kaam karte hain kitni padhi likhi hain ansari shiba jo bhavnayen vyakt karne me kisi jaati vishesh ki ninda kar baithi bhale hi ye anjane me hua ho par shabdon ka bohat mehatv hota or ye samjhna jaruei hai salma ansari ji k liye vo si4rf  apne balbute par hum mahilaon ke liye koi commentment nahi kar sakti  or sharm naak hai aisi baat karna shayad unke ghar me koi beti nahi hai isliye vo aisa keh rahi hai

दरअसल मैं कहूं तो यह कि यह समाज नामक कोई संस्थान है ही नहीं। यह महज बडे लोगों के द्वारा नाम दिया गया एक शब्द मात्र है जिसमें उंचे लोगों के लिए सभी माफ होता है और गरीब पर नियम लागू।

 

Kya bat kahi hai aapne mai aap ke pure kathan se sahmat hoo. dohra charitra hai yeahan sabhi ka

;;;;;yha ijjat ki bhi ijjat lut lete hai log,,,, khud nage hai par dusaro ko bhi naga karte hai ye log,,;;''

Reply to Discussion

RSS

हिन्दी टाइपराइटर

 


"मीडिया क्लब आफ इंडिया (Powered By Media Club (Regd.) एक सामाजिक साइट है। यहाँ प्रकाशित विचार, लेख आदि सदस्यों के निजी हैं। इन विचारों आदि के लिए मीडिया क्लब आफ इंडिया जिम्मेदार नहीं है। पर मीडिया क्लब आफ इंडिया सदस्यों से अनुरोध करता है कि वे सत्य समाचार आदि ही यहाँ प्रकाशित करें।" सादर धन्यवाद।।
Admin - Media Club Of India
************************ 

Media Club of India (Powered By Media Club (Regd.) for you, if you are Journist or looking for: Jobs in Media Sector, Jobs in Print media, obs in Digital Media, Jobs in New Media, Jobs in Analytics / Research / Metrics, Animation & Graphics, Blogging, Content Management, Creative, Digital Video & Film, Direct Marketing, Event Production and Planning, Marketing & eMarketing, Media Planning & Buying, Media & Public Relations, Mobile Marketing, Multimedia, Internet Operations, Podcast & Webcast, Product Development , Project Management, Sales/Business Dev, SEO & SEM, Writing & Production.



For Queries/Feedback/ Suggestions related to MCI global community, please contact admin@mediaclubofindia.com

23/116, 1st Floor, Veer Savarkar Block Main Vikash Marg, Shakarpur
Delhi – 110092, India
Phone: 91-11-43022731,
Mobile: 91-9891414433

 

 

 

 

 

SUBLIME TRANSLATION PVT LTD

Sublime services cater to all your needs in translation and multilingual documentation. Be it business translation, technical translation, personal translation or any of its kind, we as a service provider aim to deliver you a high quality, and fast turnaround translation that too at very competitive prices. Sublime Translation : ISO 9001 : 2000 Certified Company. The translation of all the documents is being handled by professionals, who are native of their particular language and also experts in the specific subject area. Be it translation of Legal documents, Technical documents, General translation, or translation of websites, Sublime provides you with round the corner services. : Sublime Translation Private Limited (INDIA) www.sublimeindialanguageit.com www.sublimetranslation.com E-mail: info@sublimeindialanguageit.com
डॉ. उमेश पुरी 'ज्ञानेश्वर''

Writer & Editor & Published Hindi Monthly "JYOTISHNIKETAN SANDESH"

© 2012   Created by Abijita Sinha.

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service